
(लातेहार)
जनादेश यात्रा नया चेहरा झारखंड विकास मोर्चा की12 से जनादेश यात्रा प्रारंभ…
लातेहार/बरवाडीह:-झारखंड विकास मोर्चा की आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के मध्य नज़र 12 अक्टूबर से शुरू हुई जनादेश यात्रा का आयोजन बेतला में हुआ।
झारखंड विकास मोर्चा के सुप्रीमो एवं झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी ने आगामी विधानसभा चुनाव देखते पूरे प्रदेश में कर रहे हैं जनादेश यात्रा।बरवाडीह के बेतला पंचायत में आयोजित जनादेश यात्रा के दौरान झारखण्ड की वर्तमान रघुवर सरकार पर आरोपो की झड़ी लगा दी।
जेवीएम सुप्रीमो श्री मरांडी ने सरकार को कई मुद्दों पर घेरा।श्री मरांडी ने कहा सरकार झारखंड की जनता के साथ छल कर रही….झारखंड खनिज संपदा से परिपूर्ण है फिर भी झारखंड की जनता राज्य बनने के 18 साल बाद भी गरीबी की मार झेल रहा है।मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना को लेकर भी साधा निशाना.वर्तमान मुख्यमंत्री झारखंड के किसानों के साथ भी अन्याय कर रही है नही की किसानों की कृषि ऋण माफ।पारा शिक्षकों का मामला उठाते हुये कहा रघुवर सरकार शिक्षकों और आंगनवाड़ी सेविकाओं पर लाठी बरसा रही…झारखंड की मूलभूत सुविधाओं का अभाव है सड़क,पानी,चिकित्सा, बिजली की स्थिति नगण्य है। झारखंड बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो सकता है पर सरकार की नीति की वजह से बाहर से बिजली खरीद कर ऊंचे दामों पर दे रही हैं।जनादेश यात्रा में माणिक विधानसभा भावी प्रत्यासी आसुतोष यात्रा को संबोधित करते हुये कहा कि मनिका विधानसभा शुरू से ही सरकार द्वारा उपेक्षित रहा है,जिस कारण क्षेत्र में कई समस्याये व्याप्त है जनता रघुवर सरकार से आजित हो चुकी अगर जनता इस चुनाव बहुमत देती है तो क्ष्रेत्र का चहुमुखी विकास करेंगे।वहीं मौके सतीश सिंह चेरो (उपाध्यक्ष ) संयोजक विनोद शर्मा लातेहार जिला अध्यक्ष समसुल होदा, रामदेव यादव,अनिल पांडेय जी,केश्वर राम जी केंद्रीय अध्यक्ष विनोद शर्मा, मोती सोनी समेत काफी सँख्या मैं लोग मौजूद रहे।NEWSTODAYJHARKHAND.COM