
(धनबाद)
जदयू की सरकार बनी तो बिहार के तर्ज पर झारखंड में पूर्ण शराब बंदी होगा रामचंद्र सिंह राज्यसभा सांसद….
गोमो : जनता दल (यूनाइटेड) की जन भावना सम्मेलन तोपचांची हटिया मैदान में इंजीनियर केके तिवारी द्वारा आयोजित कार्यक्रम भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी भीड़ देख लोग हत्प्राभ हो गया।इंजीनियर केके तिवारी को जदयू से टुंडी विधानसभा से प्रत्याशी बनाने की घोषणा की जिससे कार्यकर्ताओ में भरा जोश
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्टिय महा सचिव सह संसदीय राज्यसभा रामचंद्र सिंह ने कहा कि टुंडी को चाहिए पढ़े लिखे विधायक जदयू पार्टी में पढ़े लिखे लोग मिलते है।राज्य में सभी चीज है।लेकिन राज्य के नेतृत्वकर्ता सही नही है।राज्य में बिजली की कटौती होती है।बिजली देखना हो तो बिहार जाकर देखे।
बिजली सही नही रहने के कारण झारखंड के लोग मोबाइल चार्ज करने बिहार जाते रहे है।लेकिन बिहार के लोग झारखण्ड शराब पीने आ रहे है।यह बहुत ही दुखद है।झारखण्ड सरकार एक तरफ नर्सिंग होम खोल रहे है।तो बगल में शराब दुकान खोल रहे है।प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू राज्य में बहुत कोयला अबरक है।लेकिन लोगो को रोजगार नही है।राज्य में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा भाजपा चार चार बार सरकार बनी लेकिन लूटने का काम किया है।चुनाव आ रहा है।सभी लोग डुगडुगी बजा कर वोट लेने आएंगे।दोनों पार्टी एक शराब बेचता है।तो दूसरी पार्टी शराब बंटता है।और मेरी पार्टी के नीतीश कुमार शराब बन्द करते है।झमुमो की पार्टी की सुफड़ा साफ है।इस दौरान जदयू पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद हुए।भाजपा पार्टी झारखण्ड में स्कूल बंद कर शराब बेचवाने का काम कर रही है।वर्तवान सरकार शराब बन्द नहीं करा कर हेलमेट पर करवाई करने की बात कह रहे है। महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा शर्मा ने कही उन्होंने कहा कि झारखंड की महिला मजदूरी कर पैसा कमाने की काम करती है।लेकिन शराब के खातिर पति व पुत्र पैसा छीन कर शराब का सेवन करता है।राज्य में रघुवर दास की सरकार लोगो को शराब पिला रहे है।जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महा सचिव सुशील सिंह ने बोले के चुनाव में बहुत लोग आएंगे झांसा देकर आपका वोट लेकर पूरे पांच वर्षों तक शोषण करना शुरू कर देंगे।पार्टी के राषटीय महा सचिव रविन्द्र सिंह ने कहा कि झारखण्ड में पूरे खनिज के बावजूद भी झारखण्ड बिहार से पीछे है।पंचायती राज झारखण्ड में भी है।और बिहार में भी है।लेकिन झारखण्ड के पंचाययत सचिवालय में मकड़ की जाल है।वंही बिहार में पंचाययत सचिवालय नही पंचायत सरकार है।मेरा पार्टी देश व्यापी शराब बंदी को लेकर चल रही है।
अगर मेरी सरकार बनी तो बिहार मॉडल बनाया जाएगा।पार्टी के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि झारखण्ड में जल जंगल खनिज का दोहन किया जा रहा है।बिहार से झारखण्ड होने के बाद भी विकाश नही देखा जा रहा है।इंजीनियर केके तिवारी ने अपने भाषण में साफ तौर पर कहा कि घर का बेटा को टुंडी विधानसभा से जीता का विधासभा भेजें।पूर्व के विधायक मथुरा प्रसाद महतो डॉक्टर सबा अहमद हो या वर्तवान विधायक राजकिशोर महतो टुंडी के जनता को कभी नही सोचते है।अगर टुंडी के जनता मुझे प्रतिनिधि बनाया तो हर शुख दुख में साथ रहने का भरोसा दिया।मौके पर प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह,प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू, पिंटू सिंह,गुलाब महतो,निशा भगत,कार्तिक चंद्र महतो,राजू सिंह,कपिल सिंह,नीलकंठ मंडल,गोविंद किस्कू,अमित साव,पार्वती देवी,अरविंद राय,तथा मंच संचालन पिंटू सिंह कर रहे थे।NEWSTODAYJHARKHAND.COM