छोटा जीव आपके शरीर के कई सुराग में बना सकता है अपना घर ये शख्स के कानों में कई घंटे तक जीव ने बनाया अपना घर डॉक्टर देखकर रह गए चकित
1 min read
दक्षिणी चीन !
छोटा जीव आपके शरीर के कई सुराग में बना सकता है अपना घर ये शख्स के कानों में कई घंटे तक जीव ने बनाया अपना घर डॉक्टर देखकर रह गए चकित…..!
चीन:-छोटा जीव आपके शरीर के कई सुराग में बना सकता है अपना घर ये शख्स के कानों में कई घंटे तक जीव ने बनाया अपना घर डॉक्टर देखकर रह गए चकित आपको बता दें आपके घर के हर किसी कोने में एक ऐसा छोटा जीव आप को देखने को मिल जाता है जो आपको दे सकता है नुकसान ऐसा ही एक मामला सामने आया है एक युवक के कानों में कई घंटों तक एक जीव ने अपना घर बना लिया था और युवक दर्द से तड़प रहा था जिसे डॉक्टरों ने देख कर चकित रह गए।
अक्सर घरों में आपने छोटे-छोटे जीव जंतु देखे होंगे जो घर के कोनों में जहां जगह मिल जाए वहीं अपना घर बना लेते हैं। लेकिन अगर आपको ये पता चले कि छोटे जीव इंसानों के शरीर में भी अपना घर बना सकते हैं तो आप चौंक जाएंगे। आपने कान से मकड़ी, कॉकरोच निकलने की खबरें तो पढ़ी और सुनी होंगी लेकिन एक शख्स के साथ अजीबो-गरीब घटना घटी जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।
आपको जानकार हैरानी होगी कि दक्षिणी चीन के गुआंगजो शहर में एक शख्स के कान में तेज दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां कान के अंदर की हालत देखकर डॉक्टरों के होश उड़ गए। चीन में रहने वाले इस शख्स के लिए नींद एक बुरे और खतरनाक सपने की तरह साबित हुई है।
बताया जा रहा है कि यह शख्स झपकी लेने के लिए लेटा और तबी अचानक उसके कान में तेज खुजली हुई तो वह चौंककर उठ गया। उसे अहसास हुआ कि उसके कान के अंदर कुछ चल रहा है और वह अंदर काफी तेजी से रेंग रहा है। उसे लगा कि कॉकरोच हो सकता है।
लेकिन इस शख्स के कान में जब भयंकर दर्द होने लगा और दर्द बर्दाश्त से बाहर हुआ तो शख्स डॉक्टर के पास पहुंचा और जब इनके कान के दर्द की हकीकत पता चली कि इनके कान में जिंदा छिपकली घुस हुई है। जबकि, इस शख्स को पिछले 3 दिनों से कान में हल्का दर्द था पर इन्होंने नजरअंदाज करता रहा।
सबसे हैरानी की बात तो यह है कि छिपकली जितना बड़ा जीव इनके कान में तीन दिन से रह रहा था और इन्हें पता भी नहीं चला। छिपकली ने इनके कान का तो बुरा हाल कर ही दिया था साथ ही इनके कान के परदे को भी चट कर गयी थी और इस वजह से कान के साथ-साथ इन्हे जबरदस्त सिरदर्द भी होने लगा था।
डॉक्टरों ने बताया कि छिपकली कान में घुस तो गयी पर वापस पलटने की जगह न होने के कारण बाहर नहीं निकल पायी और कान में ही अटक गयी। कान से इस छिपकली को बाहर निकालने के लिए डॉक्टरों ने एक ऑपरेशन किया जो बेहद जोखिम भरा था।
इस व्यक्ति को पहले एनेस्थीसीया दिया गया और फिर इस जिंदा छिपकली को इनके कान से निकाला जा सका। छिपकली निकलने के बाद इस शख्स को कुछ राहत तो मिली पर एक कान से सुनना बिल्कुल बंद हो चुका है।
तो आप भी अपने घर के कोने में अगर इस तरह के छोटा जीव देखे तो उसे हटा दे नही तो हो सकता है खतरनाक साबित ।