छपरा से रांची आ रही बोलेरो ने ट्रक को मारी टक्कर- तीन कि मौके पर मौत
1 min read
छपरा से रांची आ रही बोलेरो ने ट्रक को मारी टक्कर- तीन कि मौके पर मौत
NEWS TODAY रांची :: आज बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। घटना मुफ्फिसल थाना क्षेत्र के मोरंगी मोड़ की है। बोलेरो बिहार के छपरा से झारखंड की राजधानी रांची स्थित नामकुम आ रही थी बताया जा रहा है कि, सड़क किनारे खड़े ट्रक में एक बोलेरो टकरा जाने से मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
बोलेरो में सवार सभी लोग नामकुम थाना क्षेत्र के सदाबहार चौर के रहने वाले हैं। मृतकों की पहचान बेबी देवी, बबली और मनोज सिंह के रूप में हुई है। सूत्रों कि माने तो दुर्घटना में घायल दीनानाथ सिंह की कमर की हड्डी टूट गयी है। नामकुम के अमेठिया नगर में उनका इलाज चल रहा है। जबकि इस दुर्घटना में दीनानाथ की पत्नी बेबी, बेटी बबली और साला मनोज सिंह की मृत्यु हो गयी।
घटना के बारे में घायल दीनानाथ सिंह ने बताया कि ड्राइवर तेज रफ्तार से बोलेरो चला रहा था। हल्की नींद में ड्राइवर बोलेरो को चला रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया जिसके बाद बोलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई।फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।