छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री बघेल करेंगे 593 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन…..
1 min read
छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री बघेल करेंगे 593 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन…..
NEWSTODAYJ_छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 जून को रायगढ़ और जशपुर जिले के 592 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन
यह भी पढ़ें…छत्तीसगढ़: कोरोना के मामलों में आई गिरावट,एक दिन में 3244 मरीज स्वस्थ
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 जून को अपने निवास कार्यालय में दोपहर 12 बजे आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में रायगढ़ और जशपुर जिले में करीब 592 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इसमें रायगढ़ जिले के 308 करोड़ 31 लाख रूपए और जशपुर जिले के 283 करोड़ 70 लाख रूपए के निर्माण और विकास के कार्य शामिल हैं।
377 कार्यों का लोकार्पण
मुख्यमंत्री जशपुर जिले में निर्माण एवं विकास के 377 कार्यों का लोकार्पण करेगें। जिसकी लागत राशि 81.95 करोड़ है। इनमें सिंथेटिक हॉकी टर्फ स्टेडियम का निर्माण लागत राशि 544.00 लाख, जशपुर विकास खण्ड में शासकीय अधिकारियों कर्मचारियों आवासीय भवनों निर्माण लागत राशि 976.00 लाख, सुगाजोरी से सहसपुर पहंुच मार्ग कार्य लागत् राशि 536.18 लाख, कुनकुरी विकास खण्ड में शासकीय अधिकारियों कर्मचारियों आवासीय भवनों निर्माण लागत राशि 488.00 लाख, अंकिरा पहुंच मार्ग निर्माण कार्य लागत् राशि 215.14 लाख, 100 सीटर प्री.मै.आदिवासी कन्या छात्रावास बटईकेला 187.96 लाख, और पत्थलगांव विकास खण्ड में शासकीय अधिकारियों कर्मचारियों आवासीय भवनों निर्माण लागत राशि 976.00 लाख के कार्य शामिल है।