चोरों ने डीवीसीकर्मी के आवास का ताला तोड़ दो लाख के जेवरात व पांच हजार नकद पर हाथ साफ किया। पढ़ें पूरी खबर……
1 min read
धनबाद।
चोरों ने डीवीसीकर्मी के आवास का ताला तोड़ दो लाख के जेवरात व पांच हजार नकद पर हाथ साफ किया। पढ़ें पूरी खबर……
मैथन। मैथन स्थित रांची कॉलोनी में डीवीसी कर्मी दिनेश कुमार के आवास में कल दिन के दो बजे ही चोरों ने आवास का ताला तोड़ दो लाख के जेवरात व पांच हजार नकद पर हाथ साफ कर दिया। आवास मालिक दिनेश कुमार की पत्नी पूनम देवी ने मैथन पुलिस से चोरी की शिकायत की है।
पूनम देवी ने बताया कि रांची कॉलोनी स्थित अपने आवास से करीब 2 बजे ताला बंद कर अपने बच्चों के साथ मैथन बनमेढा स्थित अपने निजी मकान में गई थी।
शाम छह बजे जब वापस लौटी तो देखा कि आवास का ताला टूटा हुआ है। घर का सारा सामान भी बिखरा हुआ था।
चोरों ने आलमीरा तोड़कर से उसमें रखे 5 हजार नकद एवं सोने की दो चेन, 4 अंगूठी, 6 जोड़ा बाली, एक मंगलसूत्र, एक जितिया, सोने का एक टीक तथा सोने का दो सिक्का तथा 4 जोड़ी चांदी का पायल व 4 चांदी का सिक्का गायब है। पूनम देवी द्वारा किये गये शिकायत के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।
वहीं आपको बताते चलें कि मैथन में दिनदहाड़े चोरी की घटना कोई पहली बार नहीं हुई है। इसके पहले भी कई बार दिन में चोर लोगों के घरों का ताला तोड़ कर पुलिस को खुली चुनौती दे चुके हैं।