चैती दुर्गा पूजा की मेला में उमड़ी भक्तों की भीड़। पढ़ें पूरी खबर…….
1 min read
बोकारो।
चैती दुर्गा पूजा की मेला में उमड़ी भक्तों की भीड़। पढ़ें पूरी खबर…….
बोकारो। पिछरी बस्ती में चैती दुर्गा पूजा धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में रविवार को मन्त्रोच्चारण कर पूर्णाहुति की गयी। पूर्णाहुति के पश्चात गांव के तालाब में गाजेबाजे के साथ नव पत्रिका विसर्जन किया गया।यहाँ पूजा अर्चना को लेकर सुबह से ग्रामीण महिलाओं व श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। देर शाम पिछरी सहित आसपास के दूर दराज के गांवों से आये लोगों ने मेला का आनंद उठाया।
अयोजित मेला देखने को लेकर मंदिर परिसर में काफी भीड़ उमड़ पड़ी। पूजा कमिटि द्वारा जगह जगह भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर सदस्यों को लगाया गया।
देर शाम दुर्गा मां की प्रतिमा की आरती कर धूमधाम के साथ तालाब में विसर्जित किया गया। मौके पर पूजा समिति अध्यक्ष छत्रधारी मिश्रा, सचिव रतन कुमार मिश्रा, वार्ड सदस्य बजरंगी मिश्रा, विरंची मिश्रा,मुकेश मिश्रा, नकुल मिश्रा,नारायण महतो, पंकज मिश्रा, विनोद साव, निरंजन मिश्रा, चुन्नू मिश्रा, दीपक मिश्रा, तपन मिश्रा, धीरज मिश्रा आदि मौजूद थे।