चुनाव की चिंता ने ले लीया एक लोकप्रिय युवा नेता की जान
1 min read
(गढ़वा)
चुनाव की चिंता ने ले लीया एक लोकप्रिय युवा नेता की जान…..
संवाददाता-विवेक चौबे::गढ़वा : चुनाव की चिंता ने ले लीया एक लोकप्रिय युवा नेता की जान। जी हां,मैं बात कर रहा हूँ मझिआंव-विश्रामपुर विधानसभा के कांग्रेसी लोकप्रिय युवा नेता-अजय दुबे की। भला उन्हें कौन नहीं जानता। जन जन में उनका नाम प्रसिद्ध था। घटना सोमवार तकरीबन 01:00 बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वे रांची के मेडिका अस्पताल में इलाजरत थे। डॉ. अनुपम कुमार सिंह के द्वारा इलाज किया जा रहा थाबताया जाता है कि मझिआंव-विश्रामपुर विधानसभा से अजय दुबे को कांग्रेस पार्टी द्वारा टिकट मिलना था,किन्तु उनके पिता- झारखण्ड के पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे को कांग्रेस पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया। जबकि अजय दुबे ने 2014 में विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था,जिसमें उनकी हार हो गयी थी। इस क्षेत्र में उनका नाम विख्यात था
लोकप्रिय युवा नेता-अजय दुबे की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। उनकी मौत की घटना से परिजनों पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा है। शव को पैतृक आवास चोका लाया जा रहा है।NEWSTODAYJHARKHAND.COM