चीन ने श्रीलंका को युद्धपोत भेंट किया, हिंद महासागर में दबदबा बढ़ाने की कोशिश। पढ़ें पूरी खबर……….
1 min read
कोलंबो।
चीन ने श्रीलंका को युद्धपोत भेंट किया, हिंद महासागर में दबदबा बढ़ाने की कोशिश। पढ़ें पूरी खबर……….
कोलंबो। हिंद महासागर में अपना दबदबा बढ़ाने के लिए चीन ने श्रीलंका को एक युद्धपोत भेंट किया है। चीन द्वारा दिया गया युद्धपोत ‘P625’ पिछले हफ्ते कोलंबो पहुंच गया। उधर रेल के डिब्बे और इंजन बनाने वाली चीन की एक कंपनी ने घोषणा की है कि वह जल्द ही श्रीलंका को नए तरह की 9 डीजल ट्रेनों की डिलिवरी करेगी।
052 टाइप के इस युद्धपोत (तोंगलिंग) को चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी की नेवी में 1994 में शामिल किया गया था। 2300 टन के इस युद्धपोत को 2015 में PLA नेवी से रिटायर कर दिया गया। अब इसे ही श्रीलंका नेवी को दिया गया है।
श्रीलंका की नौसेना ने लिट्टे के खिलाफ संघर्ष में अहम भूमिका निभाई थी। उसके पास करीब 50 लड़ाकू, सपॉर्ट शिप और तटीय इलाकों की निगरानी के लिए गश्ती प्लेन हैं जो मुख्य रूप से भारत, अमेरिका, चीन और इजरायल से मिले हैं। भारत ने पिछले साल ही अपने इस अहम पड़ोसी की नौसेना को एक गश्ती जहाज उपहार में दिया था। इससे पहले भी भारत ने 2006 और 2008 में 2 गश्ती पोत दिए थे।
उन्होंने कहा कि श्रीलंका इस समय समुद्री चुनौतियों का सामना कर रहा है। नेवी कमांडर ने कहा कि ड्रग तस्करी समेत अन्य गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देकर संदिग्ध भाग जाते हैं। अब इस युद्धपोत के मिलने से नेवी की सर्विलांस क्षमता में काफी इजाफा होगा।