चीन ने बनाई 600 किमी प्रति घंटे की गति से दौड़नेवाली रफ्तार ट्रेन। पढ़ें पूरी खबर……..
1 min read
बीजिंग।
चीन ने बनाई 600 किमी प्रति घंटे की गति से दौड़नेवाली रफ्तार ट्रेन। पढ़ें पूरी खबर……..
बीजिंग। चीन अपने आधारभूत ढ़ांचे को विकसित करने के लिए सतत प्रयत्नशील है। उसने अब 600 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली मैग्नेटिक लेविटेशन (मैग्लेव) ट्रेन का प्रोटोटाइप लांच किया है। चुंबकीय क्षमता से चलने वाली इस ट्रेन का डिजाइन सरकारी कंपनी सीआरआरसी क्विंगदाओ सिफांग ने तैयार किया है। कंपनी ने गुरुवार को शानदोंग प्रांत के क्विंगदाओ शहर में इस ट्रेन का पहला मॉडल लांच किया।
चीन की अगले दो साल के भीतर इस ट्रेन के परीक्षण शुरू करने की योजना है।
चीन के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 2016 में 13वीं पंचवर्षीय योजना के तहत इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया था।
हाई स्पीड मैग्लेव ट्रेन को हवाई यात्रा के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।