चीन की जज शू हांकिन भी भारत के हक में खड़ीं नजर आईं। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…….
1 min read
नई दिल्ली।
चीन की जज शू हांकिन भी भारत के हक में खड़ीं नजर आईं। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…….
नई दिल्ली। नीदरलैंड के हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय न्याय न्यायालय (आईसीजे) में 16 जजों की ज्यूरी में से 15 जज भारत के पक्ष से सहमत दिखे। यहां तक कि चीन की जज शू हांकिन भी भारत के हक में खड़ीं नजर आईं। बता दें कि चीन की शू हांकिन आईसीजे की सदस्य जून 2010 से हैं। साल 2012 में उन्हें फिर से चुना गया था। शू चीन के लीगल लॉ डिवीजन की हेड और नीदरलैंड में चीन की राजदूत थीं। इस मामले की सुनवाई 16 जजों की बेंच कर रही थी, जिसकी अगुवाई आईसीजे के प्रमुख जज अब्दुलकावि अहमद युसूफ कर रहे थे। 16 जजों की टीम में एक जज भारतीय भी हैं। जस्टिस दलवीर भंडारी इस टीम में शामिल इकलौते भारतीय हैं। वह 2012 से अंतरराष्ट्रीय अदालत के जज हैं। वह बेंच के परमानेंट हिस्सा नहीं हैं, उनकी एंट्री एडहॉक जज के तौर पर हुई थी। भारत के खिलाफ संभवत: तस्सदुक हुसैन जिलानी का ही वोट गया है।