घर में लगी एसी के अचानक ब्लास्ट होने से सभी 6 सदस्य हुए घायल -उड़ी घर की छत
1 min read
घर में लगी एसी के अचानक ब्लास्ट होने से सभी 6 सदस्य हुए घायल -उड़ी घर की छत
NEWSTODAYJ जमशेदपुर – कभी कभी आराम देने वाली वस्तु भी जान पे बन आती हैं। ऐसी ही एक घटना जमशेदपुर के टेल्को थाना इलाके के बारीगोड़ा में घटित हुई जहां घर में लगी एसी में आग लग गई और ब्लास्ट हो गया। इतना ही नहीं ब्लास्ट की वजह से घर की छत उड़ गई और घर सभी छह सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं। वहीं घायलों को तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया जहां एक महिला को छोड़कर शेष पांच को टीएमएच रेफर कर दिया गया है।
बताया जा रहा हैं कि एसी ब्लास्ट की घटना केदार सिंह के घर में हुई। केदार सिंह के पुत्र टाटा मोटर्स के स्थायी कर्मचारी हैं। बताते हैं कि जिस समय एसी के कंप्रेशर में आग लगी, घर के सभी सदस्य गहरी नींद में थे। किसी की नींद खुली तो अन्य सदस्यों को जगाया। इसी बीच जोरदार धमाका हुआ।
ये भी पढ़े..