ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार से सबल बनेंगी
1 min read
(बोकारो)
ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार से सबल बनेंगी…..!
बोकारो:- चास प्रखंड के चितामी गांव में प्रगति सेवा आश्रम की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया,संस्था की सचिव प्रगति शंकर ने कहा कि हर क्षेत्र में महिलाएं उपस्थिति दर्ज कर रही हैं। महिलाओं को अपने अधिकार को लेकर जागरुक रहना चाहिए।आज देश की उन्नति में जितना योगदान पुरुषों का है, उतना ही महिलाओं की भूमिका है…….!सरकार की ओर से महिलाओं को हुनरमंद बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है। इन्हें इसका लाभ उठाना चाहिए। स्वरोजगार के जरिए ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं आर्थिक रुप से सबल बनेंगी।
उन्होंने महिलाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं के विषय में विस्तृत रुप से जानकारी प्रदान की…..!
उन्होंने महिलाओं को सेनिटरी नैपकिन के उपयोग की सलाह दी।गांव की महिलाओं को बांस से वस्तुओं का निर्माण करने से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही निर्मित वस्तुओं के लिए बाजार उपलब्ध कराया जाएगा।जागरूकता अभियान में अग्रणी भूमिका निभाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। मौके पर सुधीर महतो, शक्तिपद सोनार, पंचमी देवी, बुधनी देवी, बसंती देवी, अलका देवी आदि उपस्थित थे……!