गोली चलाने के मामले में जेल में बंद संटू सिंह को मिली रिहाई मेयर और विधायक को दिए चुनौती
1 min read
देखे वीडियो….!
(धनबाद)
गोली चलाने के मामले में जेल में बंद संटू सिंह को मिली रिहाई मेयर और विधायक को दिए चुनौती….!
धनबाद: धनसार थाना अंतर्गत नववर्ष की रात डीजे बजाने को लेकर हुआ था विवाद भाजयुमो के मनईटांड मंडल के उपाध्यक्ष अवधेश सिंह पर हमले के आरोप में धनबाद जेल में बंद पार्षद सुमन सिंह के भाई संटू सिंह को आज जमानत पर जेल से बाहर निकलें….!
वहीं संटू सिंह के जेल से बाहर निकलते हीं समर्थकों ने फूल मालो से स्वागत किया।मीडिया से बात करते हुए संटू ने मेयर चन्द्रशेखर अग्रवाल और विधायक राज सिन्हा को साजिश में शामिल होने की बात कहते हुए आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कही….!
आपको बता दें कि नए साल के अवसर पर भाजयुमो मनईटांड मंडल के उपाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह उर्फ कल्लू फायरिंग में घायल हुए थें। कल्लू ने पार्षद सुमन सिंह के भाई संटू सिंह पर धनसार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस करवाई करते हुए संटू की लायसेंसी हथियार जप्त कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था काफी जद्दो जहद के बाद मामला संटू सिंह को जेल भेजा गया था…!