गोमो: मुखिया पर हुआ मामला दर्ज जल्द ले वापस वरना होगा आंदोलन विकाश महतो
1 min read
न्यूज टुडे
झारखंड बिहार
गोमो।
मुखिया पर हुआ मामला दर्ज जल्द ले वापस वरना होगा आंदोलन विकाश महतो….
गोमो : अधिकारी ने अपने वरीय अधिकारीयो से बचने के लिए मुखिया पर किया मामला दर्ज जल्द ले वापस वरना होगा आंदोलन…..विकाश महतो
गोमो / गोविंदपुर प्रखण्ड के कुलबेडा पांचायत के मुखिया मधु सिंह के ऊपर हुए एफआईआर के खिलाफ में मंगलवार को तोपचांची प्रखण्ड मुखिया संघ ने भी मोर्चा खोल दिया और एक बैठक कर जिला प्रशाशन को 24 घण्टे के अंदर मुखिया पर हुए एफआईआर को वापस लेने की चेतावनी देदी है।
बैठक के दौरान प्रदेश मुखिया संघ के संयोजक विकास कुमार महतो ने कहा की दोषियों को बचाने के लिए जिला प्रशाशन के द्वारा मुखिया को बली का बकरा बनाया गया है शौचालय का सर्वे सूची जिला से तैयार होता है और सर्वे सूची में रामभोल हाजरा का नाम नही था ऐसे में किस आधार पर मुखिया को दोषी माना गया है।
विकास महतो ने कहा की 24 घण्टे के भीतर अगर मुखिया पर हुए एफआईआर को वापस नही लिया गया तो पूरे जिले भर में शौचालय निर्माण कार्य को बंद कर दिया जाएगा।
मौके पर संगीता कुमारी,पप्पू मेहता,शोएब अंसारी,जुल्फिकार अंसारी,प्रेमचन्द महतो,लोकनाथ राम,बैजनाथ रजक,प्रेमचन्द महतो,मुखिया प्रतिनिधि श्रीकांत मण्डल,जगरनाथ महतो,मोहन दास,कृष्णकांत मेहता,समेत कई मौजूद थे ।
रखे आप को आप के आस पास के खबरों से आप को आगे.newstodayjharkhand.com watsaap938619205