
गोमो दक्षिण पंचायत में आजसू आहार का वितरण मनोज महतो ने किया…
NEWSTODAYJ गोमो : तोपचांची प्रखंड के बिभिन्न पंचायतो में गिरिडीह सांसद सीपी चौधरी के द्वारा लगातार जरूरत मंदो के बीच खाद्य सामग्री पहुंचाया जा रहा है।
बुधवार को रामगढ़ नगर परिषद के उपाध्यक्ष मनोज महतो के द्वारा भारतीय मजदूर संघ कार्यालय प्रागंण में दर्जनो जरूरत मंदो के बीच खाद्य सामग्री वितरण किया गया।
मनोज महतो ने बताया कि सांसद सीपी चौधरी के निर्देश के बाद लगातार हर लोगो के बीच खाद्य सामग्री दिया जा रहा है।ताकि कोई भी लोग भूखा ना सोए इसके लिए सांसद भी तत्पर है।
यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
मौके पर मनोज महतो,आजसू के संग़ठन सचिव निरंजन मंडल,सुभाष रवानी,उप मुखिया अप्पू चटर्जी, अंकित बर्णवाल,आदि कई लोग थे।
ये भी पढ़े…