गृहस्वामी को बंधक बनाकर लाखों की डकैती।
1 min read
कालूबथान।
गृहस्वामी को बंधक बनाकर लाखों की डकैती।
कालूबथान। जिले के कालूबथान ओपी क्षेत्र के बादलपुर गांव में कालीपद मंडल के घर बीती रात भीषण डैकती हुई। मिली जानकारी के अनुसार डकैतों ने पिस्तौल के बल पर गृहस्वामी को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया। इस दाैरान डकैतों ने मारपीट भी की। गृहस्वामी कालीपद मंडल के मुताबिक नकदी और सामान समेत करीब तीन लाख की डकैती हुई है। घकैतों के जाने के बाद गृहस्वामी ने कालूबथान ओपी को सूचना दी। सुबह पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू की।
डैकतों ने छत के रास्ते कालीपद मंडल के घर में प्रवेश किया। इसके बाद पिस्तौल के बल पर घर के सभी लोगों को कब्जे में किया। डैकतों की संख्या दस से ज्यादा बतायी गयी। डकैत नकदी और कीमती सामान लेकर चलते बने। डकैतों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। इस घटना के बाद ग्रामीण दहशत में हैं।