(गिरीडीह) डायन बिसाही का आरोप लगा कर मारपीट फिर जिंदा जलाने का प्रयास
1 min read
न्यूज टुडे
झारखंड बिहार
गिरिडीह।
डायन बिसाही का आरोप लगा मारपीट कर जिंदा जलाने का प्रयास।
(राजेश कुमार)
गिरिडीह। जिले के बेंगाबाद प्रखंड में डायन बिसाही का आरोप लगा एक महिला के साथ मारपीट कर उसे जिन्दा जलाने का प्रयास किये जाने का मामला प्रकाश में आया है।
घटना के बाद दोनों ही पक्षों ने बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर एक दूसरे पक्ष के विरुद्ध मामला दर्ज़ कराया है।
उधर घटना में जिस महिला के साथ मारपीट की गयी है उसकी हालत काफी चिंताजनक बतायी जा रही है। जिसे इलाज हेतु बेंगाबाद पीएचसी में भर्ती कराया गया है।क्या है मामला।
मिली जानकारी के मुताबिक़ बेंगाबाद थाना क्षेत्र के गोलगो गांव निवासी कुर्बान अंसारी की धर्मपत्नी (55 वर्ष) जुबेदा बीबी अपने घर से घरेलू सामान लेने दुकान जा रही थी इसी बीच गांव के ही अकबर अंसारी, सुदमी बीबी, असरफ अंसारी, जुमनी बीबी, ललिया बीबी आदि ने उसका रास्ता रोक कर।
उसके साथ जबरिया मार पीट करने लगे। इतना ही नही उन लोगों ने जुबेदा बीबी को जिंदा जला देने का भी प्रयास किया।
सुचना पाकर जब जुबेदा की बहु मीना बीबी और सहजादी खातून बीच बचाव करने पहुंची तो उन लोगों ने उनके साथ भी मार पीट कर उन दोनों को भी गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने सभी घायलों को आनन फानन में इलाज़ हेतु बेंगाबाद पीएचसी में भर्ती कराया है।
जन्हाँ तीनो का इलाज़ चल रहा है।
घटना के बावत पीड़ित महिला के पुत्र कमरूदीन अंसारी ने कहा कि अकबर अंसारी और उसके परिवार के लोग पुरानी रंजिस के कारण पूर्व से ही डायन बिसाही का आरोप उनकी माँ पर लगाते रहे हैं।
इस बात को लेकर पंचायती भी हुई। लेकिन उसका कोई फलाफल नही निकला। पुनः उन लोगों ने उनकी माँ के साथ मारपीट किया और जिंदा जलाने का भी प्रयास किया।
इधर थाना प्रभारी पृथ्वीसेन दास ने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। जिसके आधार पर
बेंगाबाद थाना कांड संख्या 94 /18 और 95 /18 में मामला दर्ज कर लिया गया है।
क्या बोले थाना प्रभारी।
थाना प्रभारी ने बताया कि आवेदन में डायन बिसाही के मामले का कोई जिक्र नही है। बहरहाल पुलिस दोनों ही पक्षों द्वारा दर्ज़ कराये गए प्राथमिकी के अलोक में मामले की जाँच पड़ताल में जुटी है।
रखे आप को आप के आस पास के खबरों से आप को आगे, newstodayjharkhand.com watsaap9386192053