(गिरीडीह):अनियंत्रित बोलेरो पोल से टकरायी
1 min read
न्यूज टुडे
झारखंड बिहार
गिरीडीह।
अनियंत्रित बोलेरो पोल से टकरायी,कोई हताहत नहीं.
गिरिडीह। जिले के सरिया थाना क्षेत्र के नावाडीह के समीप एक बोलेरो का अगला टायर ब्लास्ट हो जाने से बोलेरो अनियंत्रित हो पोल से जा टकरायी। घटना में बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हालाँकि इस घटना में बोलेरो में सवार किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नही है।
बताया जाता है कि उक्त बोलरो बनासो से एक लकवा ग्रस्त मरीज को लेकर राजधनवार की ओर जा रहा था इसी क्रम में यह हादसा हुआ।
घटना के तुरंत बाद भाजपा नेता नकुल पाण्डेय घटनास्थल पर पहुंच बोलेरो में सवार सभी लोगों की सुधि लिया।
हादसे में बोलेरो सवार यात्रियों को किसी प्रकार की कोई छति नही होने पर उन्होंने राहत की साँस ली। उन्होंने मरीज समेत बोलेरो पर सवार सभी लोगों को राजधनवार भेजने की वैकल्पिक व्यस्था कर दिया।
रखे आप को आप के आस पास के खबरों से आप को आगे,newstodayjharkhand.com watsasp9386192053