गिरिराज ने किया सरेंडर, मिली जमानत। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…….
1 min read
बेगूसराय।
गिरिराज ने किया सरेंडर, मिली जमानत। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…….
बेगूसराय। बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आचार संहिता उल्लंघन के मामले में आज बेगूसराय व्यवहार न्यायालय के सीजेएम ठाकुर अमन कुमार के कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। वहीं आत्मसमर्पण करने के बाद कोर्ट से बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह को जमानत मिल गई। बताते चलें कि अपने बयानों को लेकर सदैव सुर्खियों में रहने वाले गिरिराज सिंह पर आरोप था कि 24 अप्रैल को जीडी कॉलेज में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सभा के दौरान वंदे मातरम को लेकर अल्पसंख्यक समुदाय पर विवादित बयान दिया था।
इस संबंध में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
इसी मामले में आज सीजेएम कोर्ट में गिरिराज सिंह ने आत्मसमर्पण किया जिसके बाद उन्हें जमानत मिल गई।