गर्भावस्था में परिवार के सदस्यों को महिलाओं की देखभाल करनी चाहिए डॉ. रिता हाजरा स्त्रीरोग विशेषज्ञ
1 min read
न्यूज टुडे
झारखंड बिहार
धनबाद।
गर्भावस्था में परिवार के सदस्यों को महिलाओं की देखभाल करनी चाहिए डॉ. रिता हाजरा स्त्रीरोग विशेषज्ञ
धनबाद) गर्भावस्था में परिवार के सदस्यों को महिलाओं की देखभाल करनी चाहिए। इसके लिए गर्भवती महिला को पौष्टिक भोजन, नियमित चेकअप, कुछ घंटों के अंतराल में हल्का खाना, फल इत्यादि लेना चाहिए।
गर्भावस्था वह समय है जब स्त्री के अंदर एक जीवन पल रहा होता है।
सभी महिलाओं को गर्भावस्था का सकारात्मक अनुभव होना चाहिए।
क्या कहती हैं डॉ. रिता हाजरा स्त्रीरोग विशेषज्ञ।
यह कहना है शहर की जानीमानी स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. रिता हाजरा का। डॉ. रिता हाजरा ने कहा कि हमारा ध्येय मातृत्व मृत्यु दर को घटना है।
उन्होंने कहा कि गर्भावस्था से लगभग 830 महिलाएं प्रति दिन दुनिया में मरती है। 2015 में गर्भावस्था और प्रसव के दौरान विश्व में 3 लाख तीन हजार महिलाओं की मृत्यु हुई है।
गर्भावस्था और प्रसव के दौरान नियमित पूर्व प्रारंभिक जाँच पड़ताल कई महिलाओं की मौत को रोक सकता है।डॉ. रिता ने कहा कि गर्भवती माँ मुश्किल समय का सामना करती है।
इस दौरान उनके शरीर में कई तरह के बदलाव महसूस किये जा सकते हैं। इसलिए प्रेगनेंसी कंफर्म होते ही सबसे पहले किसी अच्छे स्त्रीरोग विशेषज्ञ के पास जाकर उचित परामर्श लेना चाहिए।
गर्भावस्था के दौरान हिमोग्लोबिन, कैल्शियम, बल्डशुगर, यूरीन तथा एचआईवी टेस्ट हर तीन माह पर अवश्य कराना चाहिए। हिमोग्लोबिन को 11-12 रखने के लिए प्रचूर मात्रा में आयरनयुक्त भोजन एवं फल का सेवन करें।
रखे आप को आप के आस पास के खबरों से आप को आगे,newstodayjharkhand.com watsaap9386192053