खोरठा भाषा के दस शिक्षक हुए चयनित, सभी नवचयनित शिक्षक विभिन्न हाई स्कूलों में हुए पदस्थापित
1 min read
(बोकारो)
बोकारो जिले से खोरठा भाषा के दस शिक्षक हुए चयनित, सभी नवचयनित शिक्षक विभिन्न हाई स्कूलों में हुए पदस्थापित।
बोकारो। हाई स्कूल शिक्षक में खोरठा भाषा के लिए बोकारो जिले से कुल 10 खोरठा भाषी शिक्षकों की हुई बहाली। इनकी पदस्थापना भी हो गइ है। जिसमें रितु घांसी को उत्क्रमित उच्च विद्यालय काटमकुल्ही पेटरवार, सुमन कुमार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय शिबु टांड चास, मनुलाल गंझु को मानगो चास, मुन्सी महतो को धवइया गोमिया,शंकर महतो को पुन्नु गोमिया, सुरज महतो लालपुर चंदनकियारी, प्रिति डे को कोदवाटांड गोमिया, बेला कुमारी को जरीडीह, रूपा कुमारी को घटियारी चंद्रपुरा व अनिता कुमारी को अराजु जरीडीह में पदस्थापित किया गया है। कसमार व जरीडीह पेटरवार आदि क्षेत्र के लोगों ने खोरठा भाषी नवनियुक्त शिक्षकों को दी बधाई ।NEWSTODAYJHARKHAND.COM