खेल और ध्यान के साथ बच्चो को मिली खुश रहने की तकनीक। पढ़ें पूरी खबर….
1 min read
धनबाद।
खेल और ध्यान के साथ बच्चो को मिली खुश रहने की तकनीक। पढ़ें पूरी खबर….
धनबाद। 13-18 वर्ष के बीच बच्चों के लिए आर्ट ऑफ लिविंग की मेधा योग -1 वर्कशॉप रामसन रेजीडेंसी, धैया में समाप्त हुआ, जिसमें माउंट कार्मेल, डी नोबिली, धनबाद पब्लिक और दिल्ली पब्लिक से बच्चों ने भाग लिया।
यहां उन्होंने योग, सूर्य नमस्कार, ध्यान और सबसे महत्वपूर्ण सुदर्शन क्रिया सीखी, जो लगभग 20-25 मिनट के लिए दैनिक अभ्यास करने पर वे तनाव से बाहर निकलने में सक्षम होंगे।
गुस्से व चिड़चिड़ाहट को नियंत्रित कर पाएंगे, विचारों में स्पष्टता होगी। स्वास्थ में सुधार आएगा और खुश रह पाएंगे, जिससे बच्चो को पढ़ाई करने में बहुत आसानी होगी।
इस वर्कशॉप को आर्ट ऑफ लिविंग की फैकल्टी सोनाली सिंह और मयंक सिंह ने कराया।