
रांची।
खेत में गिरी बिजली और नहीं बच पाये पिता-पुत्री। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर……
रांची। रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र के उलीलोहर गाँव के समीप खेत में वज्रपात से पिता-पुत्री की मौत हो गयी। घटना कल दिन के करीब 4 बजे की बतायी जा रही है।
मृतक की पहचान 37 वर्षीय लक्ष्मण महतो और उसकी बेटी 7 वर्षीय वर्षा कुमारी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताते चलें कि मवेशी के चारे के लिए दोनों खेत में गये हुए थे।
इसी क्रम बारिश होने लगी तथा बिजली कड़कने लगी। तीन से चार बार ठनका आसपास के क्षेत्र में गिरा। बताते चलें कि ठनका से बचने के लिए दोनों पिता-पुत्री उलीलोहर गाँव की ओर दौड़कर भागने लगे इसी बीच फिर एक बार जोरदार से वज्रपात हुआ जिसकी चपेट में आने से दोनों पिता-पुत्री की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी।
वहीं घटना के बाद लक्ष्मण के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।