खाना बनाने के क्रम में गैस फटने से लगी आग, 3 साल की बच्ची की मौत, माता पिता गंभीर रूप से घायल। पढ़ें पूरी खबर…….
1 min read
लोहरदगा।
खाना बनाने के क्रम में गैस फटने से लगी आग, 3 साल की बच्ची की मौत, माता पिता गंभीर रूप से घायल। पढ़ें पूरी खबर…….
लोहरदगा। लोहरदगा के भंडरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत टोटो छापा टोली में खाना बनाने के क्रम में गैस फटने से आग लग गयी।
वहीं आग की चपेट में आने से 3 साल की बच्ची की मौत हो गयी जबकि घटना में बच्ची के माता पिता गंभीर रूप से घायल हो गये।
मृत बच्ची का नाम आरोही उराँव बताया जा रहा है। वहीं आग की चपेट में आने से 30 वर्षीय रामचंद्र उराँव गंभीर रूप से जल गए हैं साथ ही रामचंद्र उराँव की पत्नी विरस मनी उराँव 25 वर्षीय भी जल गई है। दोनों घायलों का इलाज चल रहा है।