खाई में गिरने से मजदूर की मौत। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर……
1 min read
जमशेदपुर।
खाई में गिरने से मजदूर की मौत। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर……
जमशेदपुर। जमशेदपुर के घाटशिला प्रखंड के सुरदा खदान के 4 शाफ्ट के खाई में गिरने से एक मजदूर की मौत हो गयी।
खबर के अनुसार बुधवार रात्रि में इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत मजदूर डोमन माहली की मौत सुरदा खदान के 4 शाफ्ट के खाई में गिरने से हो गई। डोमन माहली मुसाबनी न्यू कॉलोनी के रहने वाले थे। बताते चलें कि डोमन महाली रात 12 बजे के करीब रात्रि पाली में अपने कार्य में लगे हुए थे।
तभी वे लोको से सांद्र डंपिंग के दौरान लगभग 60 मीटर गहराई वाले स्थान में गिर गये जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।