कड़िया सहित कई हस्तियां पद्म पुरस्कार से सम्मानित
1 min read
रांची।
कड़िया सहित कई हस्तियां पद्म पुरस्कार से सम्मानित
रांची। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने आज राष्ट्रपति भवन में झारखंड की चार सहित छप्पन हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। पद्म पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस की पूर्व-संध्या पर की गयी थी।
राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में खूंटी के सांसद कड़िया मुंडा को लोक सेवा के लिए पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। झारखंड से स्वास्थ्य के क्षेत्र के लिए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पर्यावरण के क्षेत्र के लिए जमुना टुडू और सामाजिक कार्य संस्कृति के लिए हजारीबाग के बुलू इमाम को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे।
पद्म पुरस्कारों के लिए इस वर्ष चुनी गई एक सौ बारह हस्तियों में से छप्पन लोगों को एक विशेष कार्यक्रम में आज इन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।