क्लिक कर पढ़ें आज 26 मई 2019 का राशिफल।
1 min read
धनबाद।
क्लिक कर पढ़ें आज 26 मई 2019 का राशिफल।
धनबाद। शुभ संवत 2076, शाके 1941, सौम्य गोष्ठ, ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष, ग्रीष्म ऋतु, गुरू उदय पूर्वे, शुक्रोदय पूर्वे, तिथि सप्तमी, रविवासरे, घनिष्ठा नक्षत्रे, ऐन्द्र योगे, ववकरणे, कुंभ की चन्द्रमा, त्रिपुस्कर योग, व्यापार धान्य छेदन, गृह प्रवेश, हलप्रवाहन, व्यापार, औषधि सेवन मुर्हूत तथापि पश्चिम दिशा दिशा की यात्रा शुभ होगी।
जानें कैसा आज जन्म लिया बालक का भविष्यफल
आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, उत्तम वृत्ति वाला, स्वाभिमानी, कुशल वक्ता अधिवक्ता, शासक प्रशासक तथा उद्यमी व्यापारी, धार्मिक होगा।
मेष राशि :- मेष राशि वालों को आशानुकूल सफलता से संतोष तथा सफलता के साधन अवश्य ही बनेंगे।
वृष राशि :- वृष राशि वालों का समय आराम से बीतेगा, व्यवसायिक क्षमता का ध्यान अवश्य रखें, कार्य बनें।
मिथुन राशि :- मिथुन राशि वालों को अधिकारियों का समर्थन फलप्रद रहेगा किन्तु इष्ट मित्रों से परेशानी बनेगी।
कर्क राशि :- कर्क राशि वालों के इष्ट मित्र सुखवर्धक होंगे, कुटुम्ब की समस्यायें सुलझेंगी, कार्य निपटा लें।
सिंह राशि :- सिंह राशि वालों को प्रतिष्ठा वृद्धि एवं बड़े लोगों से मेल-मिलाप होगा, कार्य पर ध्यान दें।
कन्या राशि :- कन्या राशि वालों को संघर्ष में सफलता से संतोष मिलेगा, व्यवसायिक क्षमता में अनुकूलता से लाभ होगा।
तुला राशि :- तुला राशि वालों के मान-प्रतिष्ठा, प्रभुत्व में वृद्धि होगी एवं बड़े लोगों से मेल-मिलाप होगा, बिगड़े कार्य बनेंगे।
वृश्चिक राशि :- वृश्चिक राशि वालों के सामाजिक कार्य में सुधार होगा, कार्यगति में अनुकूलता बनेगी, इष्ट मित्र सुखवर्धक रहेंगे।
धनु राशि :- धनु राशि वालों को अचानक शुभ समाचार मिलेगा, कार्यगति में सुधार होगा, चिन्तायें कम होंगी।
मकर राशि :- मकर राशि वालों की कार्य स्थिति यथावत् रहेंगी, सोंचे कार्य समय पर पूर्ण होंगे, कार्य में सुधार होगा।
कुंभ राशि :- कुंभ राशि वालों के इष्ट मित्र सुखवर्धक होंगे, शारीरिक कष्ट एवं चिन्ता बढ़ेंगी, सामंजस्य की स्थिति बनेगी।
मीन राशि :- मीन राशि वालों को इष्ट मित्र सहायक रहेंगे, दैनिक कार्यगति अनुकूल बनी रहेगी।