क्लिक कर जाने क्या कहता है आज आपका राशिफल।
1 min read
धनबाद।
क्लिक कर जाने क्या कहता है आज आपका राशिफल।
धनबाद। शुभ संवत 2076, शाके 1941, सौम्य गोष्ठ, ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष, ग्रीष्म ऋतु, गुरू उदय पूर्वे, शुक्रोदय पूर्वे, तिथि दसवीं, बुधवासरे, उ.मा.पद नक्षत्रे, प्रीत योगे, विवकरणे, मीन की चन्द्रमा, भद्रा दो.2/19 तक मूल प्रारंभ रात्रि 7/50 से मगृशिरा, बुध ज्येष्ठायाम, वृश्चिके तथापि उत्तर दिशा की यात्रा शुभ होगी।
कैसा होगा आज जन्म लिया बालक का भविष्यफल…..
आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, स्वाभिमानी, उत्तम वृत्ति वाला, योगी-भोगी, शिक्षक, लेक्चरार, प्रोफेसर, प्रिंसपाल, लेखक-कवि, वक्ता तथा धनी-मानी होगा, मठ का मालिक, योगी, धर्मपथ पर चलने वाला होगा।
मेष राशि :- मेश राशि वालों को इष्ट-मित्रों से धोखे की संभावना है, सतर्कता से कार्य करें, विशेष लाभ होगा।
वृष राशि :- वृष राशि वालों का समय हर्ष-उत्साह से बीतेगा, धन लाभ, अधिकारी वर्ग का समर्थन प्राप्त होगा।
मिथुन राशि :- मिथुन राशि वाले सफलता के साधन जुटायें, तनावपूर्ण स्थिति से बचें, कार्यगति मंद होगी।
कर्क राशि :- कर्क राशि वालों की स्थिति में सुधार होगी, स्त्री-वर्ग से हर्ष मिलेगा, व्यपारिक क्षमता अनुकूल अवश्य होगी।
सिंह राशि :- सिंह राशि वालों को आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा, स्थिति में सुधार होगा तथा कार्य अवश्य ही बनेंगे।
कन्या राशि :- कन्या राशि वालों का धन का व्यय होगा, दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप करने से तनाव अवश्य रहेगा।
तुला राशि :- तुला राशि वालों की कार्यगति अनुकूल होगी, आशानुकूल सफलता का हर्ष मिलेगा, मित्र सहयोग अवश्य करेंगे।
वृश्चिक राशि :- वृश्चिक राशि वालों को सामाजिक कार्यों में प्रतिष्ठा मिलेगी, प्रभुत्व वृद्धि एवं कार्य-कुशलता से संतोष प्राप्त होगा।
धनु राशि :- धनु राशि वालों को कार्य-कुशलता से हर्ष मिलेगा, योजना फलीभूत होगी तथा रुके कार्य अवश्य ही बन जायेंगे।
मकर राशि :- मकर राशि वालों को अधिकारियों का समर्थन मिलेगा, तनाव, क्लेश व अशांति अवश्य होगा, ध्यान दें।
कुंभ राशि :- कुंभ राशि वालों को उद्विघ्नता, असमंजस का वातावरण मन को क्लेशयुक्त बनायेगा।
मीन राशि :- मीन राशि वालों के बिगड़े हुये कार्य बनेंगे, योजनायें फलीभूत होंगी, सफलता के साधन बनेंगे।