
कोल इंडिया ने चिकित्सा सेवा और सुविधाओं के लिए पोर्टल किया लांच-फ़िलहाल इन कर्मचारीयों को मिलेगा लाभ
NEWSTODAYJ – वैसे सेवानिवृत्त कर्मचारी और उनके पति / पत्नी जो कोल इंडिया मुख्यालय में पंजीकृत हैं फिलहाल कोल इंडिया ने सीपीआरएमएसई लाभार्थियों के लिए चिकित्सा सेवा और सुविधाओं के लिए एक पोर्टल लॉन्च किया है। वर्तमान में ओपीडी के मामलों के लिए केवल सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके पति / पत्नी को कोल इंडिया मुख्यालय में पंजीकृत हैं, उन्हें सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। लॉकडाउन पूरी तरह समाप्त होने के बाद, इन-पैसेंट माड्यूल सेवाएं शुरू की जाएंगी। ओपीडी दावा के लिए लाभार्थी पोर्टल में लॉगिन कर सकते हैं और ओपीडी बिल के लिए दावा कर सकते हैं। एक क्लेम आईडी जेनरेट की जाएगी और उसी का उल्लेख दावे की भौतिक प्रति में किया जाना है। उक्त पोर्टल के माध्यम से ही दावों का भुगतान किया जाएगा।
ये भी पढ़े…