
आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई के लिए प्रतिनियुक्ति किये गए नोडल पदाधिकारी
NEWSTODAYJ – उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अमित कुमार ने वार्ड 52 के चासनाला बी टाइप क्वाटर में कोरोनावायरस से संक्रमित व्यक्ति मिलने के बाद आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई करने के लिए नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। साथ ही एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
पाथरडीह थाना में खोला गया कंट्रोल रूम
पाथरडीह थाना में अंचल अधिकारी बलियापुर 8863852879 के प्रभार में कंट्रोल रूम खोला गया है। उनको सहयोग करने के लिए ठेगु दास 8809398739 एवं नरेश राम 9431513866 तथा टी के ओझा 9835730851 कंटेनमेंट जोन के लोगों की सहायता करने के लिए 24 x 7 उपलब्ध रहेंगे।
ये भी पढ़े…
आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई के लिए नोडल पदाधिकारियों की उपायुक्त ने की प्रतिनियुक्ति
अरुण कुमार दास 9939591427, सुनील कुमार 9431314338, अमित खालको 9431135812, मीना मिंज 9304477909, अनिल कुमार 8340710497 एवं सुभाष सिंह मुंडा 9304865345 को नोडल पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।
कंटेनमेंट जोन में कांटेक्ट ट्रेसिंग के लिए अपर समाहर्ता श्याम नारायण राम के प्रभार में टीम का गठन किया है। साथ ही होम या इंस्टिट्यूशनल कोरेंटाइन, लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने, क्षेत्र का सैनिटाइजेशन एवं साफ-सफाई करने के लिए टीम का गठन किया गया है। उपायुक्त ने कंटेनमेंट जोन में शत प्रतिशत लोगों में आरोग्य सेतु एप उपयोग करने के लिए इंसिडेंट कमांडर को निर्देश दिया है।