
कोरोना काल में भाजपा की चलेगी वर्चुअल रैली- अर्जुन मुंडा सोमवार को करेंगे धनबाद को संबोधित
NEWSTODAYJ- कोरोना के संकट के इस समय में भाजपा ने डिजिटल रैली का नया तरीका अपनाया है। राज्य में वर्चुअल रैली की शुरुआत की गई है। इसके तहत रविवार को भाजपा ने तीन विधानसभा क्षेत्रों हजारीबाग, देवघर व हटिया में वर्चुअल रैली का आयोजन किया। वहीँ सोमवार को धनबाद की रैली को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा संबोधित करेंगे।देवघर विधानसभा की रैली को दीपक प्रकाश और हजारीबाग व हटिया विधानसभा की रैली को भाजपा विधायक दल नेता बाबूलाल मरांडी ने संबोधित किया। दोनों नेताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। मोदी सरकार-2 के कार्यों की चर्चा की और कोरोना संकट में केंद्र के कदम की सराहना की। कार्यकर्ताओं से जन-जन तक बातों को पहुंचाने की अपील की।
बताते चले कि भाजपा की राज्य के हर विधानसभा में दो-दो यानी कुल 162 वर्चुअल रैली का आयोजन करने की योजना है। साथ ही दो बड़ी वर्चुअल रैली भी प्रदेश स्तर पर आयोजित होगी। जिसमें 35-40 हजार लोग जुड़ेंगे। इसके अतिरिक्त पार्टी के सभी सात मोर्चों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के हिसाब से 61 रैली आयोजित करेंगे। इन सब की शुरुआत हो गई है। भाजपा संपर्क माध्यम से कार्यकर्ता लोकल के लिए वोकल बनने के जागरुकता फैलाते हुए, स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों के उपयोग पर बल दिया। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों की भी जानकारी देंगे।
ये भी पढ़े…
चतरा में नक्सलियों द्वारा पुल उड़ाने की साजिश को सुरक्षाबलों ने किया नाकाम
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस संकट के समय हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। सरकार से जितनी उम्मीद थी, उतना नहीं देखने को मिल रहा। न ही सही से जांच हो रहा, न ही सही तरीके से कोरंटाइन किया जा रहा है। बीमारी फैले नहीं, हमें यह प्रयास करना है। कार्यकर्ता लोगों के मनोबल को बढ़ाएं। जागरुकता लाएं। उन्होंने मोदी सरकार-2 के एक साल के कार्यकाल की चर्चा की। उन्होंने प्रधानमंत्री के पत्र को जन-जन पहुंचाने की अपील की।