कोरोना अपडेट- 65 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि के बाद झारखण्ड में आंकड़ा 2699
1 min read
कोरोना अपडेट- 65 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि के बाद झारखण्ड में आंकड़ा 2699
NEWSTODAYJ– 65 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि शुक्रवार को होने के साथ झारखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 2699 हो गयी हैl जिस तरह से कोरोना मरीजों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है उसी तरह कोरोना को मात देकर ठीक होने वाले मरीजों की भी संख्या बढ़ रही हैl आपको बता दें कि राज्य में शुक्रवार को ही 13 मरीज स्वस्थ भी हुए। इनमें चतरा तथा सिमडेगा के चार-चार, दुमका में तीन तथा सरायकेला-खरसावां के दो मरीज शामिल हैं।
ये भी पढ़े…
नए संक्रमित की पहचान तथा मरीजों के स्वस्थ होने के बाद राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 681 हो गई है, जबकि अबतक कोरोना से संक्रमित हुए कुल मरीजों की संख्या 2700 हो गई है। इनमें 2001 स्वस्थ हो चुके हैं। नए संक्रमित मरीजों में रांची से 27 (नामकुम से 06), दुमका 03, गढ़वा 03, गिरिडीह 03, कोडरमा 08, लातेहार 02, लोहरदगा 01, पलामू 02, जमशेदपुर से 16 नये मरीज शामिल हैl इन नये संक्रमितों के साथl इसके साथ ही पूर्वी सिंहभूम में अब कुल 465 संक्रमित हो गये हैंl