
कोरोना अपडेट- झारखण्ड में 4 की मौत-291 नए कोरोना मामले के साथ आंकड़ा 5096
NEWSTODAYJ – झारखंड में 291 नए कोरोना मरीजों की पहचान के बाद कुल आंकड़ा 5096 पर जा पंहुचा हैl जबकि 4 मरीजों कि मौत हो गई हैl हालांकि 64 मरीज स्वस्थ भी हुए। अधिक मरीजों के मिलने से राज्य में कुल कोरोना के मामले के लगभग आधे सक्रिय केस हो गए हैं। राज्य में कोरोना से स्वस्थ होने वालों की दर घटकर 50.56 फीसद हो गई है। बता दें कि जून माह के अंत में यह दर बढ़कर लगभग 75 फीसद हो गई थी।
ये भी पढ़े…
JHARKHAND NEWS रेलवे के निजीकरण के खिलाफ सीटू ने गोमिया स्टेशन में किया प्रदर्शन
शुक्रवार को मिले कुल मरीजों में पलामू तथा गोड्डा को छोड़कर सभी जिलों में मरीज मिले। इनमें सबसे अधिक 60 नए केस रांची में मिले हैं। वहीं चतरा में 57, लातेहार में 42, गढ़वा और पूर्वी सिंहभूम में 23-23, साहिबगंज में 22, पूर्वी सिंहभूम में 17, बोकारो में 15, धनबाद में 13, गिरिडीह में 10, धनबाद में छह, रामगढ़ में पांच, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, दुमका, सरायकेला तथा खूंटी में चार-चार, पाकुड़, देवघर तथा पूर्वी सिंहभूम में तीन-तीन, हजारीबाग में दो, देवघर, जामताड़ा तथा कोडरमा में एक-एक मरीज मिले हैं। वहीं, चतरा तथा लातेहार में 11-11, देवघर में सात, दुमका, तथा कोडरमा में छह-छह, हजारीबाग, तथा पलामू में चार-चार, सरायकेला में तीन, रामगढ़ में दो मरीज स्वस्थ भी हुए।