कोरोना अपडेट: कोरोना से एक लाख से ज्यादा मौतें सिर्फ महाराष्ट्र में,24 घंटे में 12557 नए मामले
1 min read
कोरोना अपडेट: कोरोना से एक लाख से ज्यादा मौतें सिर्फ महाराष्ट्र में,24 घंटे में 12557 नए मामले
NEWSTODAYJ:कोरोना अपडेट:कोरोना की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र भी एक है। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में 12557 नए मामले सामने आए। रविवार को कोरोना से 233 लोगों की मौतें हुई। वहीं राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या एक लाख के पार कर गई। महाराष्ट्र देश का पहला राज्य है जहां एक लाख से ज्यादा मौतें हुई हैं।
यह भी पढ़ें…पुणे:वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना! भारतीय वैज्ञानिकों ने हैरानीजनक तरीके से जुटाए सबूत
महाराष्ट्र में फिलहाल कुल संक्रमितों की संख्या 5831781 हो गई। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि एक दिन में 14433 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5543267 हो गई