कैप्टन अमरिंदर ने मंजूर किया पंजाब कैबिनेट से सिद्धू का इस्तीफा। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर….
1 min read
चढ़ीगढ़।
कैप्टन अमरिंदर ने मंजूर किया पंजाब कैबिनेट से सिद्धू का इस्तीफा। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर….
चढ़ीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। उन्होंने इसे पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनोर को भेज दिया है। नवजोत सिंह सिद्धू ने अटकलों पर विराम लगाते हुए 15 जुलाई को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को अपना इस्तीफा भेज दिया था। अमरिंदर सिंह और उनके कैबिनेट साथी नवजोत सिंह सिद्धू के बीच विवाद 14 जुलाई को उस समय और गहरा गया जब सिद्धू ने बिजली और नए और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्रालय से इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल द्वारा यह बताने के बाद कि मुख्यमंत्री कार्यालय को सिद्धू का इस्तीफा नहीं मिला है, सिद्धू ने ट्वीट किया, ‘पंजाब के मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा भेजूंगा।
गौरतलब है कि 6 जून को मंत्रिमंडल के पुनर्गठन में नवजोत सिंह सिद्धू से स्थानीय सरकार, पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों का विभाग लेकर उन्हें बिजली और नए और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्रालय दे दिया था। दस जून को नई दिल्ली में उन्हें कांग्रेस नेताओं-राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अहमद पटेल से मुलाकात कर उन्हें बताया था कि लोकसभा में पार्टी की हार के लिए उन पर सार्वजनिक रूप से आरोप लगाया गया। उसके बाद से वह एकांतवास में चले गए थे।