केंद्रीय राज्यमंत्री के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज
1 min read
रांची।
केंद्रीय राज्यमंत्री के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज
रांची। केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिन्हा के खिलाफ रांची के खेलगांव थाने में सोमवार को आर्दश आचार संहिता उल्लघन का मामला दर्ज किया गया है।
इस संबंध में अंचल अधिकारी बड़गाई उदयशंकर प्रसाद के लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है,दर्ज प्राथमिकी के अनुसार राम दयाल मुंडा ऑडिटोरियम खेलगांव में आयोजित आईआईएम रांची के सम्मेलन में 16 मार्च को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा द्वारा वहां दिये गये भाषण को लेकर मामला दर्ज किया गया है।
जांच टीम ने पेन ड्राइव में संरक्षित कर लिया. टीम ने अवलोकन में पाया कि यह आर्दश आचार संहिता का उल्लघन हैं।
गौरतलब है कि अबतक रांची में सात लोगों के खिलाफ आर्दश संहिता का मामला दर्ज किया गया हैं।