केंद्रीय कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने पीएन सिंह के लिए मांगा वोट। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर……
1 min read
धनबाद।
केंद्रीय कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने पीएन सिंह के लिए मांगा वोट। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर……
भूली। एशिया की सबसे बड़ी श्रमिक नगरी भूली के बी ब्लॉक एमपी आई हॉल मैदान में धनबाद भाजपा लोकसभा प्रत्याशी पशुपतिनाथ सिंह के पक्ष में जनता से वोट देने की अपील करने एवं जनसभा को संबोधित करने केंद्रीय कोयला मंत्री पीयूष गोयल पहुंचे जिसमें धनबाद के भाजपा के तमाम पदाधिकारी एवं भूली मंडल के पदाधिकारी एवं बुके और फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया.
वहीं मंच का संचालन भाजपा धनबाद जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह कर रहे थे और धन्यवाद ज्ञापन मंडल के महामंत्री मनोज गुप्ता ने किया पहले वक्ता के रूप में झरिया विधायक संजीव सिंह की धर्मपत्नी रागिनी सिंह ने धनबाद लोकसभा प्रत्याशी पशुपतिनाथ सिंह के पक्ष में जनता से वोट करने की अपील की तो वहीं दूसरी तरफ धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने कोयला मंत्री पीयूष गोयल को श्रमिक नगरी में धनबाद भाजपा की तरफ से हार्दिक स्वागत किया.
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जनता को सुनना चाहती है और डीसी रेल लाइन चालू कराने के लिए बहुत बहुत आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि श्रमिक नगरी के लोगों को आपसे बहुत आशा है आप को सुनना चाहते हैं वहीं कांग्रेस पर जमकर बरसते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार में वर्तमान कोयला मंत्री प्रकाश जयसवाल ने भूली के लोगों को डराने का काम किया है कि अगर आपको यहां रहना है तो कांग्रेस को वोट कीजिए जब हमारी सरकार आई तो गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आश्वस्त किया था कि जब तक भाजपा की सरकार है भूली को कोई अस्त-व्यस्त नहीं कर सकता बिजली पानी के समस्या है उन्होंने अपनी तरफ से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को बताया कि यहां की जो समस्या है बिजली पानी है इसका निदान कराएं.
उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार में झारखंड का संपूर्ण विकास हुआ है चाहे वह सड़क हो बिजली हो या पानी हो वही धनबाद के महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को ऐतिहासिक पुरुष बताया और उनका श्रमिक नगरी भूली में अभिनंदन किया उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र में पहले एक मंत्री होते थे चाहे वह कोयला मंत्री हो खाद मंत्री हो कृषि मंत्री हो या किसी प्रकार के भी मंत्री हो एक ही होते थे मगर इस माह मानव ने केंद्र के कई मंत्रालय को बढ़िया ढंग से चलाया और मोदी सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं को बखूबी निभाया मगर जमीनी हकीकत या देखी गई कि जिस तरह से केंद्रीय कोयला मंत्री पीयूष गोयल की जनसभा हुई जिस तादात में जनता को उपस्थित होना था ऐसी नहीं देखी गई इसे तो पता चलता है कि भूली की जनता स्थानीय सांसद पशुपतिनाथ सिंह से नाराज है और एक नए विकल्प की तलाश कर रहे हैं सूत्रों की मानें तो जनता ने साफ कहा है कि पी एन सिंह मजबूरी है मोदी जरूरी है इसको लेकर भी कहीं- ना कहीं जनता में स्थानीय सांसद के प्रति रुचि कम दिख रही है वहीं केंद्रीय कोयला मंत्री पियूष गोयल ने अपने संबोधन में मोदी सरकार की उपलब्धियों को एक के बाद एक गिनाया और विपक्षियों पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा का विकास को रोकने के लिए महागठबंधन बनाया गया है.
इससे पहले आप जानते हैं कि महागठबंधन ने देश की क्या हालात की थी महागठबंधन की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर होगा इस का जीता जागता उदाहरण है गांधी परिवार ने देश को अब तक क्या दिया झारखंड मुक्ति मोर्चा वंशवाद और भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और आरजेडी सुप्रीमो तो भ्रष्टाचार में पीएचडी किए हुए हैं उन्होंने लोगों से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पशुपतिनाथ सिंह के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा वोट देने की अपील की इस जनसभा में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह धनबाद के महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल जिला परिषद अध्यक्ष रोबिन गोराई धनबाद लोकसभा प्रत्याशी पशुपतिनाथ सिंह लोजपा के जिला अध्यक्ष नरेश पासवान जदयू के जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह राजू सिंह मंडल जिला महामंत्री मनोज गुप्ता मंडल अध्यक्ष लल्लन मिश्रा विधायक प्रतिनिधि सत्येंद्र ओझा पर्यटन प्रकोष्ठ के सुमन सिंह बबलू सिंह महेश सिंह कैलाश गुप्ता रजनीश तिवारी मंडल कोषाध्यक्ष मनमोहन सिंह लड्डू सिंह संकट मोचन पांडे जूली शर्मा नवीन तिवारी ऋषभ राज विष्णु सिंह कृष्णा झा एवं भाजपा के अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे l