केंदुआ, पत्नी से झगड़ा कर पति ने लगाया खुद को फाँसी
1 min read
न्यूज टुडे
झारखंड बिहार
केंदुआ।
केंदुआ, बीते रात केंदुआ थाना के अंतर्गत दैनिक मजदूरी काम करने वाले गुटर भुइयां ने अपने घर के दरवाजे से फंदा लटकाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली.
मृतक की फाइल फोटो।
आपको बताते चलें कि बीते रात गटर भुइया ने अपने पत्नी देवकी देवी से झगड़ा कर अपनी पत्नी को भगा दिया और खुद घर के दरवाजे पर फंदा लगाकर अपनी लीला समाप्त कर ली मृतक की पत्नी की माने तो वह प्रायः
अपनी पत्नी से झगड़ा किया करता था और घटना वाली रात खाने को लेकर आपस में कहासुनी हुई और विवाद इतना बढ़ गया कि गटर भुइया ने अपनी पत्नी देवकी देवी को घर से निकाल दिया और जब सुबह देवकी देवी के ननद उसके पति के यहां गए तो वापस लौट कर देवी देवकी को उसके पति द्वारा आत्महत्या का सूचना दी गौरतलब है गटर भुइयां अपने पीछे तीन मासूम बच्चे को छोड़ गए जिसमें दो लड़के और एक लड़की जिनका उम्र क्रमशा 6 साल 3 साल और 1 साल बताया जाता है।
आप के आस पास के खबरो से रखे आप को आगे ,newstodayjharkhand@gmail.com wstsaap9386192053.