केंदुआडीह गोलीकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन-दो लोगों को किया गिरफ्तार
1 min read
यहाँ देखे वीडियो।
केंदुआडीह गोलीकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन-दो लोगों को किया गिरफ्तार
NEWS TODAY धनबाद: बीते 15 तारीख की रात्रि धनबाद केंदुआडीह इलाके में हुए गोलीकांड का धनबाद पुलिस ने उद्भेदन करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बताते चले की गिरफ्तार किये गए लोगो के पास से पुलिस ने देशी रिवाल्वर,खोखा,गोली बरामद किया है।
आपको बता दें की केंदुआडीह थाना क्षेत्र में विगत 15 तारीख की रात फुलवा देवी के घर पर सुकर राम के साथ-साथ पांच अन्य लोग रिवाल्वर के साथ आ धमके और आपस में कहासुनी के दौरान सुकर राम ने गोली चला दी जो फुलवा देवी की छोटी बहन लक्ष्मी कुमारी को जाकर लगी इसी बीच संत कुमार के द्वारा भी दूसरी गोली चला दी गई, जो सरोवर राम को छूते हुए निकल गई।
इधर सुकर राम और उसके साथी केंदुआडीह इलाके के कालीबस्ती में छुपे होने की गुप्त सुचना मिलने के बाद पुलिस ने उपयुक्त कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। हालंकि इस दौरान उधर से फायरिंग भी की पर पुलिस की तत्परता के कारण दोनों गिरफ्त में आ गए।