कान फिल्म फेस्टिवल में दीपिका पादुकोण अपना जादू बिखेरती दिख रही हैं। पढ़ें पूरी खबर…..
1 min read
मुंबई।
कान फिल्म फेस्टिवल में दीपिका पादुकोण अपना जादू बिखेरती दिख रही हैं। पढ़ें पूरी खबर…..
मुंबई। कान फिल्म फेस्टिवल में दीपिका पादुकोण अपना जादू बिखेरती दिख रही हैं। उन्होंने अपने अल्ट्रा फैशनेबल अंदाज से लोगों का दिल जीता है। इस दौरान फैंस को उन्होंने तरह-तरह से लुभाया है। दरअसल कभी वो गाउन में ग्रेसफुल नजर आईं तो कभी अपने क्रेजी लुक से उन्होंने फैंस को क्रेजी कर दिया।
आपको बताते चलें कि दीपिका ने कान्स में रेड कार्पेट लुक के लिए काफी दिनों से तैयारी करनी शुरु कर दी थी। इसके लिए उन्होंने अपनी ड्रेस पर भी खासा काम किया और अपने खुद के ऊपर भी ध्यान दिया। वैसे भी रेड कार्पेट पर खास दिखने के लिए तो खासी मेहनत करनी ही पड़ती है।
खास बात यह रही कि कान में अपना जादू बिखेरने के साथ ही दीपिका ने जमकर एंजॉय किया। कान से बेहद खूबसूरत तस्वीरें दीपिका ने शेयर कर अपने चाहने वालों को खुश करने जैसा काम कर दिया है।
इन तस्वीरों पर फैंस ही नहीं बल्कि दीपिका के पति भी कॉमेन्ट्स करते नजर आए हैं। मतलब साफ है कि दीपिका का जादू हर तरफ चल रहा है।