कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष मुनेश्वर उरांव के नेतृत्व में समन्वय दल प्रस्तावित की गई….
1 min read
कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष मुनेश्वर उरांव के नेतृत्व में समन्वय दल प्रस्तावित की गई….
NEWS TODAY (रवि कुमार गुप्ता)लातेहार/बरवाडीह:- झरखण्ड प्रदेश कमिटी,श्रमिक समन्वय समिति के संयोजक मदन मोहन शर्मा की ओर से झरखण्ड के विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्षों के नाम चिठ्ठी भेज कर समन्वय दल के सदस्यों की प्रस्तावित नाम भेजा गया है।कांग्रेस जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में प्रस्तावित ये समन्वय दल इस लॉक डाउन में झारखंड या झारखण्ड से बाहर दूसरे राज्यों में फंसे श्रमिक,छात्र अन्य लोगों डाटा कलेक्शन(फंसे हुए लोगों की सूची) संग्रहण का कार्य करेंगे।
इसी को लेकर लातेहार जिले से कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष मुनेश्वर उरांव के नेतृत्व में समन्वय दल प्रस्तावित की गई है जिसमें मनिका विधानसभा अध्यक्ष प्रिंस गुप्ता,प्रमोद सिंह, संजय कुमार शामिल है,जो प्रवासी श्रमिकों,छात्रों एवं अन्य लोगों का डाटा कलेक्शन करेंगे।
इस ही इस पत्र में संयोजक समन्वय दल झारखंड मदन मोहन शर्मा ने कहा है,नामों को स्वीकृति करते हुये,सदस्यों से कार्य करने का आग्रह किया जाता है ताकि इस लॉक डाउन में फंसे हुए व्यक्तियों तक अविलंब सहायता पहुँचाया जा सके।