कांग्रेस ने कीर्ति झा आजाद को धनबाद लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…….
1 min read
धनबाद।
कांग्रेस ने कीर्ति झा आजाद को धनबाद लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…….
धनबाद। (छोटे खान)-दरंभगा के सांसद कीर्ति झा आजाद को कांग्रेस ने धनबाद लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए चुना है। कांग्रेस ने आज कीर्ति झा आजाद को प्रत्याशी बनाने की आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी। बताते चलें कि धनबाद लोकसभा क्षेत्र में 12 मई को मतदान है।यहां यह भी बताते चलें कि विगत कई दिनों से धनबाद लोकसभा सीट से तीन नामों की अधिक चर्चा थी, जिनमें चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे और राजेंद्र प्रसाद सिंह एवं कीर्ति झा आजाद। जिनमें से कांग्रेस ने अधिक तवज्जो कीर्ति को दी। कीर्ति झा आजाद इससे पहले बिहार के दरभंगा से चुनाव लड़ते रहे और वहीं से पिछली बार भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव भी जीता था।
बीते दिनों उन्होंने भाजपा से खुद को अलग कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। उनके पिता भागवत झा आजाद झारखंड की गोड्डा लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। यहीं इनका पैतृक आवास है। यहीं बताते चलें कि एकीकृत बिहार के वे मुख्यमंत्री भी रहे।पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी क्रीर्ति झा आजाद दिल्ली विधानसभा के लिए एक बार गोल मार्केट से भाजपा के टिकट पर विधायक बन चुके हैं। जबकि तीन बार बिहार के दरभंगा सीट से भाजपा के टिकट पर सांसद चुने गए।NEWSTODAYJHARKHAND.COM