कर-नाटक: रातभर सदन में सोए रहे भाजपा विधायक, 14 महीने पुरानी कांग्रेस-जेडीएस सरकार का गिरना लगभग तय। पढ़ें पूरी खबर…….
1 min read
बेंगलुरु।
कर-नाटक: रातभर सदन में सोए रहे भाजपा विधायक, 14 महीने पुरानी कांग्रेस-जेडीएस सरकार का गिरना लगभग तय। पढ़ें पूरी खबर…….
बेंगलुरु। कर्नाटक में चल रहे सियासी ड्रामे का पटाक्षेप नहीं हो सका। कांग्रेस-जेडीएस सरकार का बहुमत परीक्षण होने से गुरुवार को स्थिति साफ होने की उम्मीद थी लेकिन भारी हंगामे के बीच स्पीकर ने बिना वोटिंग करवाए विधानसभा की कार्यवाही शुक्रवार तक स्थगित कर दी। इससे नाराज नेता प्रतिपक्ष और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने पार्टी के सभी विधायकों के रात भर सदन में ही धरना देने की घोषणा की। उन्होंने कहा, जब तक विश्वास प्रस्ताव पर फैसला नहीं होता हमारे विधायक सदन में रहेंगे। वहीं, कांग्रेस और भाजपा दोनों ने बहुमत परीक्षण और व्हिप को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाने का एलान किया है। इससे पूर्व गठबंधन के 16 विधायकों के इस्तीफे के चलते संकट में आई 14 महीने पुरानी सरकार के मुखिया कुमारस्वामी ने कहा कि विधायकों के इस्तीफा देने से भ्रम की स्थिति बन गई है, जबकि सरकार बहुमत में है। कर्नाटक के सियासी ड्रामे में गुरुवार रात को एक नया और दिलचस्प अध्याय जुड़ गया। एचडी कुमारस्वामी सरकार के खिलाफ विश्वास प्रस्ताव पर अड़े बीजेपी विधायकों ने रातभर सदन में ही धरना दिया। नींद आने लगी तो लोग वहीं पर चद्दर बिछाकर सो गए। कुछ विधायकों को सोफा मिला तो कुछ सदन में जमीन पर चद्दर तान लिए।