करमा पर्व के पावन अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन।
1 min read
बोकारो।
करमा पर्व के पावन अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन।
बोकारो। विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो के निर्देशानुसार करमा पर्व के पावन अवसर पर कसमार प्रखंड अंतर्गत टांगटोना पंचायत में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विशेष रूप से राष्ट्रीय लोक अदालत ,जेल अदालत, गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम एवं अन्य कई विषयों पर जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस जन जागरूकता अभियान को मुख्य रूप से दो पैरा लीगल वालंटियर (पीएलभी) अधिकारियों ने संचालित किया। सिंहपुर पीएलभी महावीर महतो एवं मधुकरपुर पीएलभी संजय प्रजापति ने महिलाओं की सुरक्षा के विषय में विशेष जानकारी देते हुए कहा कि आज डिजिटल इंडिया का युग है, जिन महिलाओं के पास एंड्रॉयड मोबाइल है वह शक्ति ऐप का इस्तेमाल कर मुसीबत से समय अपना लोकेशन पुलिस के साथ शेयर कर अपना सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। लोगों को प्रधानमंत्री मानधन योजना और बचपन बचाओ जैसे कई विषयों पर लोगों को जानकारी दी।