कतरास-स्वामी विवेकानंद की 157 जयंती के उपलक्ष्य पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
1 min read
कतरास-स्वामी विवेकानंद की 157 जयंती के उपलक्ष्य पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
NEWS TODAY धनबाद/कतरास :: स्वामी विवेकानंद की 157 जयंती के उपलक्ष्य पर आज रविवार कतरास स्लेक्टेड गोविन्दपुर बस्ती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में “नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर” का आयोजन किया गया।आपको बता दें कि, इस स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन ह्यूमन हेल्प लाइन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष नीतीश जायसवाल ने फीता काटकर कियाl तत्पश्चात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी श्री पंकज सिंह ने स्वामी विवेकानंद जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कियाl
इस कार्यक्रम के पश्चात ह्यूमन हेल्प लाइन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी डाक्टर सुनील कुमार जी ने शिविर में आए हुए करीब 50 बीमार मरीजों का स्वास्थ जांच किया एवं उन्हें नि:शुल्क दवा प्रदान किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं का बहुत बड़ा योगदान रहा।