कतरास बाजार चौक पर गोलीबारी, दो लोग घायल, लोगों ने किया प्रदर्शन। पुलिस ने भांजी लाठियां, धारा 144 लागू। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…….
1 min read
धनबाद।
कतरास बाजार चौक पर गोलीबारी, दो लोग घायल, लोगों ने किया प्रदर्शन। पुलिस ने भांजी लाठियां, धारा 144 लागू। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…….
कतरास। कतरास रामपूजन नगर में बीती रात हुई घटना को लेकर आज भी तनाव है। बताते चलें कि कल भाजपा की जीत की खुशी में निकाली गई थी विजय जुलूस।
जुलूस में दो गुटों में झड़प होने के बाद रात में पुलिस ने कैंप किया और मामला को शांत करवा दिया था परंतु सुबह होते ही फिर दो गुटों में झड़प हो गई। वहीं गोली चलने की भी सूचना है। इस गोलीबारी में 2 लोग घायल हुये हैं।
दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना को लेकर महिलाओं और पुरुषों का गुस्सा उबाल पर है। मामले को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है तथा भीड़ को नियंत्रण करने में जुटी हुयी है।
बताते चलें कि आज सुबह ही कतरास बाजार चौक में हुई झड़प के बाद भीड़ को तितर बितर करने के लिए ग्रामीण एसपी अमन कुमार और एसडीएम राज महेश्वरम मौके पर दल बल के साथ पहुंचे और लाठी का प्रयोग कर सभी को खदेड़ दिया।
वहीं माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। घटना के बाद पुलिस ने 144 धारा लागू कर दी है।
स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए मौके पर बाघमारा के तमाम थाने के अधिकारी बल इत्यादि उपस्थित हैं।