कड़ी निगरानी के बीच गणतंत्र दिवस
1 min read
(दिल्ली)
कड़ी निगरानी के बीच गणतंत्र दिवस……!
दिल्ली:-आज पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा है यानी 26 जनवरी वहीं देश के राजधानी दिल्ली में कड़ी सुरक्षा के बीच मनाया जा रहा है गणतंत्र दिवस आप को बतादे
आज देश आज 70वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। ऐसे में सुरक्षा को चाक-चौबंद रखने के लिए राजधानी में स्वात महिला कमांडो, मोबाइल हिट टीम, स्नाइपर्स को तैनात किया गया है……!
यानी हर कोने कोने पर है कड़ी सुरक्षा के इंतजाम वही केंद्रीय दिल्ली में सात स्तरों की सुरक्षा की गई है। इसमें लुटियंस की तरफ जाने वाले रास्तों पर काफी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। इन जगहों पर सिक्योरिटी बैरियर लगाए गए हैं…….!
चाणक्यपुरी के होटल में ठहरे देशों के प्रमुखों की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस को भी सावधान रहने को कहा गया है। इस तरफ आने वाले रास्तों पर आम लोगों के लिए ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है…..!
जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के दो संदिग्ध सदस्यों को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। यह संदिग्ध 70वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी को दहलाने की योजना बना रहे थे। दिल्ली को हाई सिक्योरिटी कवर में रखा गया है ताकि किसी भी तरह की अवांछनीय घटना या आतंकी घटना को रोका जा सके…..!
वहीं दिल्ली पुलिस ने कहा कि जेईएम के गिरफ्तार आतंकियों ने लाजदपत नगर मार्केट, हज मंजिल, तुर्कमान गेट, पहाड़गंज, इंडिया गेट और पूर्वी दिल्ली के आईजीएल गैस पाइपलाइन को अपना टारगेट बताया था…..!
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति साइरिल रामफोसा इस साल हमारे मुखिय अतिथि हैं। वह दक्षिण अफ्रीका के दूसरे ऐसे राष्ट्रपति हैं जो गणतंत्र दिवस पर हमारे विशिष्ट अतिथि बने हैं।
नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने कहा कि शहर में बहुस्तरीय सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। राजपथ में सीसीटीवी के साथ ही चेहरा पहचानने वाले कैमरे भी लगाए गए हैं। स्वात टीम को पिछले साल पिछले साल अगस्त में औपचारिक रूप से शामिल किया गया था। स्वात इकाई की 36 महिला कमांडो भी सुरक्षा प्रबंधों का हिस्सा होंगी…..!
वहीं हर चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे की नजर में हर एक चीज कैद हो रही है ताकि किसी भी तरह का कोई घटना को कोई भी अंजाम ना दे सके हर चौक चौराहे पर भी दिल्ली पुलिस के साथ कमांडो एनसीसी के लोग मौजूद है……!