ऑनर किलिंग में पहले दबाया गला और फिर यूरिया डालकर जला दिया शव
1 min read
अररिया।
ऑनर किलिंग में पहले दबाया गला और फिर यूरिया डालकर जला दिया शव
अररिया। बिहार में आए दिन हो रही आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। इसी कड़ी में बिहार के अररिया जिले में ऑनर किलिंग का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। प्रेमी जोड़े में से लड़की को उसके परिजनों ने प्यार करने की ऐसी सजा दी, जिस की कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। लड़की के ननिहाल वालों ने पहले गला दबाकर लड़की की हत्या की और फिर यूरिया डाल कर शव को जला कर नदी के किनारे दफना दिया। मामला नरपतगंज इलाके का है, जहां लोगों को शक होने पर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद मामला का खुलासा हुआ।
वारदात को नरपतगंज थाना क्षेत्र के बरदाहा गांव में अंजाम दिया गया। मृतका कंचन के चाचा सुभाष ने बताया कि गांव के ही एक कोचिंग में कंचन पढ़ाती थी, जहां रविंद्र नाम का लड़का भी पढ़ाता था। इस दौरान दोनों के बीच प्यार हुआ और शादी की बात चल रही थी, परंतु अचानक ननिहाल वालों ने इस घटना को अंजाम दे दिया। अधजली लाश को देख ग्रामीणों ने शोर मचाया, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया और शव को भागलपुर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अररिया एसपी धुरत सायली सांवलाराम के अनुसार इस हत्याकांड सिलसिले में मृतका के दादा सबूज लाल सिंह ने यमुना प्रसाद सिंह उर्फ जामुन सिंह (नाना) और शशि भूषण सिंह को प्रतिवादी बनाया है, जिनकी गिरफ्तारी कर ली गई है। इसके अलावा पूरे मामले में छानबीन भी की जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही कंचन को रविंद्र नामक लड़के से प्यार हो गया, जिसके बाद दोनों शादी करना चाहते थे। परंतु घर के लोगों को उनका यह प्यार रास नहीं आया। और इसी के चलते 1 दिन लड़की के नाना और मामा ने मिलकर पहले गला दबाकर कंचन की हत्या कर दी और जुर्म को छुपाने के लिए उसकी लाश को यूरिया छिड़ककर जला दिया। बाद में लड़की की अधजली लाश को सड़क किनारे गाड़ दिया गया।