
मुंबई।
ऐक्ट्रस पत्रलेखा ट्रोलर्स के निशाने पर, जानें क्यों हुईं ट्रोल………
मुंबई। राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड और ऐक्ट्रस पत्रलेखा को ट्रोलर्स ने अपना निशाना बनाया है। बताते चलें कि पत्रलेखा बहुत कम ही सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन इस बार वह भी चर्चा में आ गईं और वो भी अपने एक जिम लुक की वजह से। बताते चलें कि हाल ही में पत्रलेखा को एक ब्राउन और ब्लैक कलर की स्पॉर्ट्स ब्रा और टाइट्स में देखा गया। लेकिन टाइट्स पर बना पैटर्न कुछ अजीब सा था और इसी अजीब पैटर्न की वजह से लोगों ने पत्रलेखा को ट्रोल कर दिया। बताते चलें कि कुछ यूजर्स ने इस लुक को “कचरा” कहा तो किसी ने बहुत ही “वाहियात और अजीब।” आने वाले दिनों में पत्रलेखा एक कन्नड़ भाषा की फिल्म में नजर आनेवाली हैं। वहीं जानकारी के अनुसार इस फिल्म में उनके अलावा अरबाज खान भी नजर आएंगे।